कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय गणतंत्र रक्षक संघ की बैठक मुख्यालय पर संपन्न हुई । बैठक में दिनांक 25 जनवरी 2026 को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स के प्रांगण स्थित संस्थान के प्रथम तल पर आयोजित भारतीय गणतंत्र रक्षक संघ के प्रथम अधिवेशन की समीक्षा आज उपस्थित सदस्यों के बीच में हुई। संघ के दूसरे एजेंडा के तहत मध्य प्रदेश राज्य के राज्य अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। श्री हौसीला प्रसाद पुत्र स्व. बैजनाथ प्रसाद हाल निवास राजीव गांधी वार्ड 14, जनपद कटनी; को संघ के मध्य प्रदेश राज्य का राज्य अध्यक्ष पद पर नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई। बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव गौड़, राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष विकास कुमार वर्मा, सुधीर कुमार आदि लोगों की उपस्थिति रही कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र और संचालन अरुण कुमार वर्मा जी ने किया।