कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद लखनऊ गौतमपल्ली थाने पर हुई बड़ी कार्रवाई ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूरे थाने को लाइन हाजिर कर देना अपने आप में असाधारण कदम है, बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को थाने में लाकर उससे जबरन ढाई लाख रुपये वसूले गए, इसको लेकर पूरे थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई और थाने को लाइन हाजिर किया गया
सोचने वाली बात ये है जब मुख्यमंत्री आवास के नजदीक स्थित थाने का ये हाल है, तो दूर-दराज के इलाकों में क्या हो रहा होगा?
भ्रष्टाचार वाकई इतनी गहराई तक पहुंच चुका है की मुख्यमंत्री आवास के नजदीक ही भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है
कार्रवाई होना अच्छी बात है, लेकिन असली जरूरत है सिस्टम में सुधार की, ताकि आम जनता को थाने से डर नहीं, भरोसा मिले।
Post Views: 15