वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक निर्यात प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बुधवार को दो दिवसीय (17 और 18 मार्च 2026)निर्यात संवर्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी पर किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर राजेश कुमार निदेशक भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप निदेशक उद्यान वाराणसी मण्डल दिग्विजय भार्गव उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कुल 15 फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स एवं सदस्यों द्वारा हिस्सा लिया गया। जो कि शाकभाजी, पुष्प एवं मौनपालन का कार्य करते हैं, तथा निर्यात की तरफ अग्रसर हैं। 17 मार्च 2026 को डॉक्टर स्वाति शर्मा द्वारा प्रसंस्कृत उत्पादों का निर्यात एवं मूल्य संवर्धन विशाल प्रधान द्वारा निर्यात हेतु उत्तम कृषि पद्धतियां एवं प्रमाणीकरण डॉक्टर डीपी सिंह द्वारा निर्यात हेतु उत्पादन का एकत्रीकरण एवं कृषि बुद्धिमत्ता का उपयोग विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में दुबई से आए निर्यातक अर्नव पात्रा ने मिर्च उत्पाद को सीधे कृषकों से अनुबंध के आधार पर क्रयकर गल्फ देशो में भेजने तथा उचित मूल्य दिलाने का आश्वासन दिया। 18 मार्च को प्रशिक्षणार्थी कृषकों का भ्रमण के एपिडा द्वारा निर्मित सरदार वल्लभभाई निर्यात सुविधा केंद्र इंटीग्रेटेड पैक हाउस चुनार मिर्जापुर में कराया गया। जहां पर भारत की सभी निर्यात संबंधी अनुभाग उपस्थित थे।एपिडा के सहायक क्षेत्रीय महाप्रबंधक सीबी सिंह द्वारा ग्लोबल गैप एवं फोटो सेनेटरी प्रमाण पत्र की उपयोगिता के बारे में जानकारी विस्तार से दी गई। निर्यात केंद्र पर एपिडा सचिव मसाला बोर्ड के विशेषज्ञ एवं इंस्टीट्यूट आफ पैकिंग के निदेशक एवं कोरेन्टाइन एक्सपोर्ट एक्स्पेंशन के सभी अधिकारी व वैज्ञानिक उपस्थित रहे ।दोपहर बाद भ्रमण दल भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र पहुंचा जहां भोजन के उपरान्त डॉक्टर सृजन मजूमदार द्वारा एमआरएल एवं डॉ सुदर्शन मौर्य द्वारा पेस्ट मैनेजमेंट एवं यूएस. आईपीएम मॉड्यूल विषय पर व्याख्यान दिया गया। तदोपरांत निदेशक भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान एवं जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी सुभाष कुमार द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सुधांशु कुमार सिंह उद्यान निरीक्षक द्वारा किया गया