दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट* उत्तर प्रदेश सरकार के ‘प्रमाण’ पोर्टल पर जारी टॉप-20 महाविद्यालयों की रैंकिंग में यूपी कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया है। मासिक समीक्षा के आधार पर 67.23 अंकों के साथ जनवरी माह में इसे प्रदेश का अव्वल महाविद्यालय घोषित किया गया। टॉप-20 सूची में वाराणसी से यूपी कॉलेज के अलावा केवल हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज को स्थान मिला है, जिसे सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।