Follow us on

एकलव्यम फाउंडेशन (पंजी.) में डॉ. विपुल कुमार भवालिया को मिला महत्वपूर्ण दायित्व

Share this post:

अलवर/नई दिल्ली।

एकलव्यम फाउंडेशन (पंजी.) द्वारा संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अलवर निवासी शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ कवि डॉ. विपुल कुमार भवालिया को राजस्थान प्रांत अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया एवं सह-संस्थापक अमित चौहान द्वारा संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

फाउंडेशन परिवार ने इस अवसर पर डॉ. भवालिया को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संस्था के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

डॉ. विपुल कुमार भवालिया ने अपने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों—शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण—को आगे बढ़ाने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

एकलव्यम फाउंडेशन (NGO) निरंतर शिक्षा, जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है तथा भविष्य में भी जनहित के विभिन्न कार्यक्रम संचालित करता रहेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x