नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी काशी दीप विजन। खेलो इंडिया की ‘एक खेल, एक जनपद’ विशेष योजना के तहत मंगलवार को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में 15 बालक और 15 बालिका सहित कुल 30 खिलाड़ियों को किट प्रदान की गई। यह वितरण हर वर्ष की तरह इस बार भी खेल विभाग उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, वाराणसी मंडल द्वारा किया गया।क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट, नेकर, कस्टम, रनिंग शूज और मैट शूज आदि सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सिगरा स्टेडियम के अधिकारी, कर्मचारी और खेल प्रशिक्षक कन्हाई चंद, तालपत्रा, चंद्रभान यादव, अमल चतुर्वेदी, संतोष कुमार एवं आदिल उपस्थित रहे।यह पहल युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।