Follow us on

एससी/एसटी सत्र न्यायालय से नौशाद व सलमान कुरैशी को जमानत, अधिवक्ता आशीष कुमार पाठक की दलीलों पर कोर्ट का आदेश

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

*वाराणसी:* एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में वाराणसी स्थित विशेष सत्र न्यायालय ने सुनवाई करते हुए दो आरोपियों सलमान और नौशाद को जमानत दे दी है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश संध्या श्रीवास्तव की अदालत ने पारित किया।

मामले में आरोपी नौशाद कुरैशी और सलमान कुरैशी, जो Fatehpur जनपद के Bahua देहात क्षेत्र के निवासी हैं, जिनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, छेड़खानी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता आशीष कुमार पाठक ने न्यायालय के समक्ष मजबूत साक्ष्य और तर्क प्रस्तुत किए। बचाव पक्ष की दलीलों और प्रस्तुत दस्तावेजों पर विचार करने के बाद अदालत ने दोनों मुल्जिमों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

बताया गया कि इस मामले में आरोपियों को पूर्व में तीन बार अंतरिम जमानत मिल चुकी थी। वहीं अब न्यायालय ने मामले की सुनवाई के उपरांत दोनों को नियमित जमानत प्रदान कर दी है।

अदालत के इस फैसले के बाद दोनों आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, प्रकरण की सुनवाई अभी जारी रहेगी और अंतिम निर्णय न्यायालय की आगामी कार्यवाही के बाद ही होगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x