*वाराणसी ब्रेकिंग शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट – रोहनियां पुलिस को बड़ी सफलता*
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5 चोर गिरफ्तार, 285 किलो सरकारी बिजली का तार बराम
वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन में अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना रोहनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर DCP वरुणा जोन के निर्देशन और ACP रोहनियां के नेतृत्व में चल रहे *”ऑपरेशन चक्रव्यूह”* के दौरान चेकिंग के समय मुखबिर की सूचना पर पश्चिमपुरा बच्छांव ट्रांसफार्मर फैक्ट्री के पीछे से पुलिस ने एक माल वाहक लोडर से *285 किलोग्राम सरकारी बिजली के तार* के साथ 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. मोनू राजभर उर्फ इण्डियन (19 वर्ष) – रखौना, मिर्जामुराद
2. गोविन्द गोंड (20 वर्ष) – चित्तापुर, मिर्जामुराद
3. करन गोंड उर्फ गोलू (21 वर्ष) – चित्तापुर
4. विकास राजभर (19 वर्ष)हरपुर, मिर्जामुराद
5. एक बाल अपचारी
*समय और स्थान:* 28.07.2026 को सुबह करीब 02:20 बजे, थाना रोहनियां क्षेत्र।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0240/2026, धारा 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त लोडर गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल रहे।