Follow us on

कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारुपुर में शनिवार को दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई

Share this post:

रिपोर्ट गुफरान अहमद 

मिर्जापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारुपुर में शनिवार को दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई,जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक वरिष्ठ अधिवक्ता को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

करीब 45 वर्षीय अधिवक्ता राजीव सिंह अपने क्षेत्र में सुबह टहल रहे थे। तभी अचानक बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश या पेशेवर कारणों की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर पहुंची एसपी अपर्णा रजक कौशिक ने बताया कि परिवार से तहरीर मिलने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है

वाइट अपर्णा रजक कौशिक, एसपी, मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x