कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट* वाराणसी के मंडुवाड़ीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्दवा बरईपुर इलाके में गुरुवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत बुलडोजर चलाया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स, प्रशासनिक अधिकारी और प्रवर्तन दल तैनात रहे। कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन उनकी बात सुनने और दस्तावेज देखने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि बिना पर्याप्त सुनवाई के उनके मकानों को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह कार्यवाही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए की जा रही है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर कार्यवाही जारी रही। मौके पर नगर निगम द्वारा गौशाला मे बधा गाय को भी छोड़ कर हाक दिया गया महिलाएं रो रो तड़प तड़प कर समय मांगती रह गई प्रशासन के आगे एक भी नहीं सुनी गई