Follow us on

कस्तूरबा इण्टर कालेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एसीपी कैण्ट ने छात्राओं को किया जागरूक 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी — उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त वरुणापार वाराणसी के निर्देशन में रविवार को कस्तूरबा बालिका इण्टर कॉलेज परिसर में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन एवं सशक्तिकरण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अपूर्व पाण्डेय द्वारा अर्दली बाजार स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं कोबेटियां हैं देश की शान,उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें ध्यानबिषय पर जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा,शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं उनके अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइनों तथा उत्तर प्रदेश शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से निम्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। जैसे-112-पुलिस आपातकालीन सेवा,1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090- वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930-साइबर क्राइम हेल्पलाइन,102-स्वास्थ सेवा,108-एम्बुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन,181-महिला हेल्पलाइन,14567-वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन आदि के प्रभावों की जानकारी दी गयी। इसके अलावा वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से प्रारंभ किए गए हेल्पलाइन नंबर-9670705555 के संबंध में भी उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, बाल सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस दिशा में वरूणापार जोन पुलिस द्वारा निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं सहायता के उपलब्ध साधनों की जानकारी प्रदान की जा रही है।

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x