कस्बा बाजार में डॉ गजानंद सिंह के मकान के पास जर्जर पोल:विद्युत विभाग की अनदेखी, बड़े हादसे की आशंका

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। कस्बा बाजार स्थित डॉ गजानंद सिंह के मकान के पास दो माह से बिजली पोल जड़ से टूटकर एक तरफ छुक चुका है। बंदरों की धमा चौकड़ी से कभी भी बिजली पोल गिर सकता है। जिससे बाजार आते जाते राहगीरों सहित स्थानीय लोगों के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है। जो सीधे सीधे विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारियों के चलते और विभाग की अनदेखी कारण एक बड़ा हादसा की आशंका बना हुआ है। बिजली पोल बदलने के लिए लिखित और मुखिया कई बार कहा जा चुका है। लेकिन लापरवाह अधिकारी अंधे बहरे बनकर हादसा को देखना चाहते है। कस्बा बाजार स्थित डॉ गजानंद के मकान के पास जर्जर बिजली पोल की मरम्मत नहीं होने या उसके स्थान पर दूसरा लगाने के लिए विद्युत विभाग की अनदेखी से बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। और जर्जर बिजली के पोल और लटकते तार गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थानीय व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता अरविंद गुप्ता, अमरीश कुमार, शशिकांत बर्नवाल, रितेश वर्मा, हेमंत कुमार यादव सहित आदि निवासियों ने इस संबंध में चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि कस्बा बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले बस्ती में एक बिजली के पोल दो माह से जड़ से टूटकर जर्जर हो चुका हैं। और कभी भी टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है। बाजार में दिनभर लोगों की भारी आवाजाही रहती है, जिससे यहाँ किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जर्जर पोल पर बंदरों का कूदना बराबर लगा रहता है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। केवल आश्वासन ही मिले हैं। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने विद्युत विभाग से तत्काल जर्जर पोल बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते जर्जर पोल को नहीं बदलने में लापरवाही की जाती है। तो नगर वासियों के साथ विभाग कार्यालय पर घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है। कि यदि इस समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया। तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसकी सारी जिम्मेदारी लापरवाह अधिकारियों पर होगी। अधिशासी अभियंता विजय कुमार कटारिया ने बताया कि जर्जर पोल को बदलने के लिए विभागीय स्तर पर जल्द कार्यवाही किया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x