मनीष चौहान की रिपोर्ट वाराणसी
दिनांक 30.01.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण/देखभाल के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम घमहापुर में हरिश्चंद्र राजभर की पान की दुकान के पास जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹1250/- (नगद) एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए।उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0–0038/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है
Post Views: 28