Follow us on

काल भैरव मंदिर में गुजरात से आए भक्तों का गला दबाकर जान से मारने के प्रयास में तीन गिरफ्तार*

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी के प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में दर्शन करने आए गुजरात के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

इसके बाद मनबढ़ों की पिटाई से घायल पीड़ित श्रद्धालु ने वाराणसी के कोतवाली थाने में मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

​गुजरात का परिवार था पीड़ित: पीड़ित श्रद्धालु मुकेश भाई पटेल गुजरात के नवसारी, छापरा रोड स्थित रवि पार्क सोसाइटी के निवासी हैं, जो शनिवार दोपहर अपने परिवार के साथ दर्शन करने आए थे।

​बैरिकेटिंग बंद करने पर हुआ विवाद: मुकेश भाई के अनुसार, जब उनका परिवार दर्शन की लाइन में था, तब तीन-चार युवकों ने आकर अचानक बैरिकेटिंग बंद कर दी, जिससे परिवार अलग-अलग हो गया। विरोध करने पर युवकों ने उनके पिता का गला दबा दिया।

​महिलाओं से अभद्रता और वीडियो बनाने पर हमला: जब श्रद्धालुओं ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

​पुलिस की भूमिका पर सवाल: पीड़ित का आरोप है कि घटना के वक्त कालभैरव चौकी के पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया।

​CCTV से हुई पहचान:

डीसीपी काशी जोन, गौरव बंसवाल के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर कोतवाली पुलिस ने कारवाई करते हुए काल भैरव मंदिर के पास से तीन युवकों अमित यादव, अमन शर्मा, रजनीश यादव गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x