कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने बुधवार को परीक्षा विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति प्रो. त्यागी ने आगामी माह में प्रस्तावित सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और समय से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। साथ कुलपति ने जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। कुलपति ने कहा कि समय से पारदर्शी एवं सुचिता पूर्ण परीक्षा कराकर समय से रिजल्ट जारी करना प्राथमिकता है। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, डॉ. राहुल गुप्ता, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Post Views: 41