वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत पंडित लोकपति तिवारी ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार् स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज के साथ केदार घाट स्थित विद्यामठ पर मुलाकात कर रंगभरी एकादशी को होने वाला विश्वनाथ और मां गौरा का रजत चल प्रतिमा का पूजा से अवगत कराया। पूर्व महंत ने जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती को गोदौलिया, बड़ादेव में 27 फरवरी रंगभरी एकादशी को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आमंत्रित किया। श्री तिवारी ने कहा कि, रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन गोदौलिया,बड़ादेव स्थित मेरे आवास पर होने जा रहा है।उन्होंने कहा कि “महंत आवास” पर “शिवापर्णम” का आयोजन सुबह 10:00 बजे से बारात प्रस्थान तक होना सुनिश्चित हुआ। उन्होंने काशी के समस्त भक्तगण से आग्रह किया है कि बाबा का इस बारात उत्सव में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें ।