Follow us on

कुएं पर बेटी गिरी, मां ने लगाई छलांग……….

Share this post:

रिपोर्ट : गुफरान अहमद मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में खेत देखने गई 12 वर्षीय बालिका कुएं में गिर गई। बेटी को बचाने के लिए मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बैद्यपुर गांव में शकुंतला पत्नी बसंत लाल साहू अपनी 12 वर्षीय बेटी सुचिता के साथ सुबह करीब 8 बजे खेत देखने गई थीं। खेत के पास स्थित कुएं से पानी लेने के दौरान सुचिता का संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गई।बेटी को बचाने के लिए मां शकुंतला ने बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। शकुंतला को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि 12 वर्षीय सुचिता की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर गैपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x