Follow us on

कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर में एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट— प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अपघटक पर ड्रॉप मोर क्राफ्ट के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर पर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 50 किसानों ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभुनाथ पटेल विधायक प्रतिनिधि नीलरतन पटेल सेवापुरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस मौके पर उपस्थित वैज्ञानिक अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। तकनीकी सत्र में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से डा.एके‌ नेमा एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बताया गया कि ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर पोर्टेबल में स्प्रिंकलर इत्यादि संयंत्र के उपयोग से खरपतवार नियंत्रण संक्रामक रोगों तथा कीड़ों से बचाव होने से किसानों में समृद्धि होती है। बहुत खूबसूरत बाउंड्री वॉल, बिल्डिंग तथा उक्त संयंत्र के रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इंजीनियर राकेश यादव जैन इरिगेशन द्वारा किसानों को उद्यान विभाग की योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रक्रिया एवीएन 65 से 90% अनुदान तथा संयंत्रों के रखरखाव की जानकारी प्रदान की गयी। अवकाश प्राप्त वरिष्ठ निरीक्षक ज्योति कुमार सिंह द्वारा जल प्रबंधन पौधों के मांग के अनुसार सिंचाई की आवश्यकता, बिजली खाद उर्वरक इत्यादि की बचत के बारे में विस्तार से बताया गया तथा किसानों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा कृषकों के प्रशिक्षण में वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए तकनीक के साथ उद्यान विभाग से मिलने वाले सब्सिडी का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा तथा संचालन सुधांशु कुमार सिंह वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अशोक कुमार, रोशन कुमार, सुश्री रिचा, सुश्री नीतू, शिशिर कुमार, बचाऊ लाल तथा प्रणव कुमार मिश्रा उपस्थित रहे

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x