Follow us on

केन्द्रिय कारागार में धूमधाम से निकाली गयी तिरंगा यात्रा 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी — केंद्रीय कारागार वाराणसी में गुरुवार को तिरंगा यात्रा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गयी। यह तिरंगा यात्रा कारागार के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर कारागार के बाहरी एवं आंतरिक परिसरों से गुजरती हुई फिर कारागार के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र,जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, अयोध्या प्रसाद, भोजराज, अमिता श्रीवास्तव, सहित कारागार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने हाथों में तिरंगा लिए जोशो खरोश के साथ शिरकत किया। पूरा कारागार परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों से गुंजायमान होता रहातिरंगा यात्रा समाप्त होने के पश्चात फैब्रिकेटेड सेल्फी पॉइंट पर कारागार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने हाथो में तिरंगा लिए फोटो खिंचवाई। कारागार में स्थापित रेडियो, स्टूडियो के माध्यम से संपूर्ण कारागार में देशभक्ति गीत बज रहे थे तथा हर कोई ऊंची आवाज में भारत माता की जय जयकार कर रहा था।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x