Follow us on

कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक अदद पिकअप पर लदे हुए 3 राशि गोवंश के साथ 4 अभियुक्तगण गिरफ्तार

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे। अभियान के तहत शुक्रवार को उपनिरीक्षकराजकुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान व्यस्त रहे। इस दौरान मुखबिर बताया गया। कि हेतिमपुर पुलिस के रास्ते कुछ व्यक्तियों द्वारा गोवंशों को एक पिकअप में लादकर वध हेतु झारखंड ले जाया जा रहा है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस बिना समय गवाएं मौके पर पहुंचकर गोवंशों के साथ चार आरोपी पकड़े गए। उक्त सूचना पर कोतवाली पुलिस बल टीम के द्वारा एकाएक दबिश देकर रामपुर उर्फ सलेमपुर दरौली तिराहा के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुबारक अंसारी पुत्र रफीक अंसारी निवासी पुरनामझगांवा थाना चैनपुर जनपद पलामू झारखण्ड़.दिलीप प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद महतो निवासीगण कोशियारा थाना चैनपुर जनपद पलामू झारखण्ड़.संतोष प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद महतो निवासीगण कोशियारा थाना चैनपुर जनपद पलामू झारखण्ड़ .धर्मदेव शर्मा पुत्र स्व0 रामबृक्ष शर्मा निवासी लिथकी थाना चैनपुर जिला पलामू झारखण्ड़ के विरुद्ध गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

इस संबंध कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 3 राशि गोवंश,2गाय,1 बछड़ा, और एक अदद पिकप वाहन बरामद की गई। उन्होंने कहा कि चार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 3 राशि गौवंश 2 गाय और एक बछड़ा बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाले टीम उपनिरीक्षक राजकुमार यादव के साथ मय पुलिस कर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x