Follow us on

कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम आबकारी अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 45 पाउच ट्रेटा पैक ब्ल्यू लाइम देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया 

Share this post:

जमानिया। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम आबकारी अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 45 पाउच ट्रेटा पैक ब्ल्यू लाइम देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ कस्बा क्षेत्र में देखभाल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दरौली से होते हुए एक व्यक्ति पिठ्ठू बैग में अवैध शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम बहादुरपुर मोड़ नहर के पास पहुंची और घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पिठ्ठू बैग लटकाए पैदल आते दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आजम अंसारी (32 वर्ष), निवासी बघनी, थाना मोहनिया, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार बताया। पुलिस जब बैग खोला तो उसमें 45 पाउच ट्रेटा पैक ब्ल्यू लाइम देशी शराब (प्रत्येक 200 मि.ली., तीव्रता 36 प्रतिशत), कुल 9 लीटर, बरामद हुए। आरोपी शराब का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। थाना प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और उसे न्यायिक प्रक्रिया में भेजा जा रहा है। पुलिस अवैध शराब की आपूर्ति श्रृंखला की भी जांच कर रही है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x