Follow us on

कोतवाली पुलिस ने विश्वेश्वर गंज गुड़मण्डी मे छापेमारी कर 7 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार 

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                         वाराणसी — जनपद में साइबर फ्राड, ऑनलाइन जुआ और सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुड़मण्डी विश्वेश्वर गंज में जुआ खेल रहे सात जुआड़ियों को घेरेबन्दी कर पकड़ लिया गया। जुआड़ियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 5010/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों के नाम क्रमशः आनन्द यादव पुत्र दारू उर्फ दाऊलाल यादव निवासी हरतीरथ दूसरे का अजय शर्मा पुत्र लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मण शर्मा निवासी कतुवापुरा कोतवाली, तीसरे का राज कनौजिया उर्फ राजकुमार पुत्र लक्ष्मण कनौजिया निवासी हनुमान फाटक आदमपुर, चौथे का गौरव यादव पुत्र विनोद यादव निवासी कज्जाकपुरा आदमपुरा, पांचवें का संदीप यादव पुत्र मदनलाल यादव निवासी गोविंद जी नायक लेन कोतवाली,छठवें का हिमांशु यादव पुत्र महावीर यादव निवासी कांशीराम आवास इन्द्रपुर शिवपुर,सातवें का विसनु यादव पुत्र बचाऊ लाल यादव निवासी नवापुरा थाना कोतवाली बताया गया। गिरफ्तार किये गये जुआड़ियों को भा0द0वि0 की‌ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह, उ0नि0 हिमांशु कुमार, हे0का0 सन्तोष राय,का0 अरूण कुमार,रि0का0 अरूण कुमार,का0 महेंन्द्र यादव,का0 अभिषेक कुमार,का0 पुष्पराज यादव आदि शामिल रहे।

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x