Follow us on

कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 3,467 बेरोजगारों को मिली नौकरी 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के द्वारा बुधवार को आईटीआई करौंदी वाराणसी में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 3467 बेरोजगारों को नौकरी हेतु जाब का आफर दिया गया। इस रोजगार मेले में वाराणसी मिर्जापुर प्रयागराज मंडलों की समस्त 11 जनपदों के उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, डीडीयू जीकेवाई, आईटीआई एवं सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों द्वारा हिस्सा लिया गया। जिसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा कौशल और रोजगार के मध्य सशक्त समन्वय स्थापित करना रहा। इस बृहद रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, दीपक कुमार बजाज उपाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। रोजगार मेले के दौरान अभ्यर्थियों को ना केवल विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए बल्कि उन्हें कैरियर परामर्श, कौशल उन्नयन एवं उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 4329 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 3467 बेरोजगारों को नौकरी मिली। इस रोजगार मेले में मिशन मुख्यालय द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में नामित डॉक्टर एमके सिंह, सहायक निदेशक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन लखनऊ डॉक्टर के एम सिंह संयुक्त निदेशक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन लखनऊ डा.केएम सिंह, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण वाराणसी मंडल एमके सिंह जिला समन्वयक, प्रधानाचार्य आईटीआई चंदन पांडे, राजू पटेल, अमर कौशल, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डीडीयूजीकेवाई, तकनीकी सहयोग के लिए ई.एण्ड वाई के प्रतिनिधि तथा तीनों मंडलों के डीपीएमयू टीम एवं आईटीआई के लोग उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x