सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। खेल के मैदानों की कमी के कारण बच्चे मजबूरन कस्बा बाजार स्थित पक्के घाट को मैदान बनाकर चबूतर पर क्रिकेट खेलने को मजबूर हुए। जिसके चलते सुबह शाम टहलने वाले युवाओं सहित महिलाओं के सामने गंभीर समस्याएं खड़ी हो चुकी है। पक्का घाट पर टहलना युवाओं, महिलाओं के लिए उनके शारीरिक विकास और सुरक्षा के लिए हानिकारक साबित होने लगी है। बताया जाता है। की यह स्थिति निवासियों विशेषकर बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों के लिए टहलने के लिए जगह की कमी होने लगी है। जिसके कारण टहलने वालों के लिए गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि क्रिकेट खेल रहे युवाओं के बाल से टहलने वालों को कभी भी चोट लग सकती है। सुबह शाम पक्का घाट पर टहलना सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि सुबह शाम टहलने वालों के लिए एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलने से टहलने वाले (walking) के समय काफी प्रभावित करता है। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि यह समस्या खेल के मैदानों की कमी को उजागर करती है। जो बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। इस लिए समाधान की आवश्यकता पड़ गई है। इस स्थिति का समाधान जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और स्थानीय प्रशासन द्वारा खेल के लिए उपयुक्त स्थान का विकास करना अति आवश्यक है। इसलिए इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा खेल का मैदान विकसित करना एक संभावित उपाय हो सकता है। इसलिए क्षेत्र में खाली स्थान उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जाए है।