Follow us on

गंगामित्र कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र पटेल ने डिजिटल क्लास का किया शुभारंभ, बच्चों को कंप्यूटर की दी बेसिक जानकारी

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट

महामना मालवीय गंगा रिसर्च सेंटर बीएचयू से प्रशिक्षण प्राप्त ईको स्किल्ड गंगा डॉल्फ़िन मित्र कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र पटेल सुसुवाही वार्ड 39 के जंगमपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी दी । जिससे बच्चों ने बड़ी तन्मयता के साथ बातें सुनी और समझी ।

धर्मेंद्र पटेल ने बच्चों को बताया कि कंप्यूटर हमारे जीवन में कितना उपयोगी है जिसका प्रयोग अच्छे तरीके से करने पर हमारे ज्ञान कौशल का विकास होगा । और हम पढ़ाई को और भी सरल तरीके से समझ सकेंगे ।

साथ ही साथ बच्चों को कंप्यूटर के पिता चार्ल्स बैबेज तथा कंप्यूटर के भाग व कंप्यूटर का फुल फॉर्म के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान की गई । बच्चों में कंप्यूटर को लेकर बड़ी ही जिज्ञासा थी उन्होंने अनेको प्रकार के प्रश्न भी किए जिसमें रोबोट घर,ऑफिस के कार्यों को भी कर सकता है ।

धर्मेंद्र पटेल ने बच्चों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)के बारे में भी थोड़ी जानकारी दी । जिससे बच्चों में इसे जानने की बहुत जिज्ञासा थी ।

धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि यह कंप्यूटर डिजीटल क्लास की कक्षाएं सभी विद्यालयों में अपनी टीम के साथ समय समय पर करते रहेंगे ।

प्रोग्राम के दौरान विद्यालय परिवार की प्रधानाचार्या डॉली मैम व अध्यापिकाएं उपस्थित रही । गंगामित्रों के कार्यों की प्रशंसा भी की ।

बता दे कि गंगामीत्रों की टीम पिछले 7 वर्षों से लगातार गंगा स्वछता व डॉल्फ़िन बचाव हेतु प्रयागराज से बलिया तक 1200 गंगामित्रों के साथ कार्यरत है ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x