राजेश दुबे की रिपोर्ट
वाराणसी*रोहनिया. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर रोहनिया पुलिस ने घटना के डेढ़ माह बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी गांव के रहने वाले अमलेश पटेल का आरोप है कि बीते 24 अप्रैल को उनके घर के पास गली में न्यू बाइक खड़ी थी जिसको राजेन्द्र उर्फ बलिराम चोरी कर के ले जाने लगा इतने में अमलेश पटेल का भतीजा सुजीत पटेल देख लिया और चिल्लाया चाचा हम लोगो की मोटर साईकिल राजेन्द्र उर्फ बलिराम चुराकर ले जा रहा है तभी पाश में ही अमलेश पटेल के रिश्तेदार दिपक वर्मा कई लोग मिलकर कुछ दूरी पर दौड़ा कर मोटरसाइकिल पकड़ लिए उसी दौरान राजेन्द्र उर्फ बलिराम के घर पर कोई कार्यक्रम था, जिसमें 8-10 अपराधी किस्म के लड़के आए थे।
विवाद बढ़ने पर राजेन्द्र उर्फ बलिराम के घर से उसके लड़के संदीप पटेल, आकाश पटेल ,श्रवण पटेल और चोलापुर थाना क्षेत्र के चितईपुर नेहिया निवासी रमेश कुमार पटेल सभी शराब के नशे में धुत होकर कुल्हाड़ी एवं डंडा लेकर , अमलेश के घर पर टूट पड़े। आरोपियों ने सुजीत पटेल ,दीपक वर्मा , अमरेश पटेल को डंडे और कुल्हाड़ी के बट से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। और महिलाओं के साथ भी मार पीट किये मौके का फायदा उठाकर संदीप पटेल अमलेश पटेल के जेब से 4000 चार हजार रुपया भी लूट लिया और रुद्राक्ष की माला भी तोड़ दिया पीड़िता को गोली मार देने की धमकी भी दिया है