Follow us on

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमबीबीएस लेडी डॉक्टर (महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी ने विभाग के उच्चाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमबीबीएस लेडी डॉक्टर महिला चिकित्सक की तैनाती अत्यंत आवश्यक कदम उठाने की जरूरत पड़ है। क्योंकि ग्रामीण महिलाएँ निजी बीमारियों के लिए महिला डॉक्टर से परामर्श करने में अधिक सहज महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह मांग स्वास्थ्य सेवाओं में लैंगिक संवेदनशीलता और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिला मरीजों के बेहतर इलाज के लिए तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए की एमबीबीएस महिला चिकित्सक की जरूरत पड़ रही है। इस लिए विभाग के उच्चाधिकारी से मांग की जा रही है। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां कस्बा पर तैनाती के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाए। नेसार खान वारसी ने बताया कि महिला डॉक्टर की कमी से कस्बा बाजार के घनी आबादी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिला मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग के प्रमुख कारण जैसे लैंगिक संवेदनशीलता के साथ महिलाएँ स्त्री रोग और अन्य निजी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए महिला डॉक्टर से ही परामर्श लेना पसंद करती हैं। जिससे उन्हें बेहतर उपचार मिल सके। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य: महिला चिकित्सकों की उपलब्धता से नगर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसव पूर्व देखभाल संस्थागत प्रसव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होता रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में एमबीबीएस महिला डॉक्टर के पद लंबे समय से पद खाली पड़ी हुई हैं। महिला मरीज मजबूर होकर आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर से उपचार या परामर्श करने को लाचार है। उन्होंने कहा कि विभाग की उदासीनता को लेकर नगर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग निरंतर एमबीबीएस डाक्टर की तैनाती करने की मांग करते आ रहे है। इसके बावजूद महिला डॉक्टर की अनुपलब्धता एक प्रमुख चुनौती बनी हुई है। खान ने कहा कि एमबीबीएस महिला चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित करने के मुख्यचिकित्साधिकारी को तत्काल सराहनीय कदम उठाते हुए। तैनाती किया जाना चाहिए। क्योंकि एमबीबीस महिला डॉक्टर के अभाव में मरीजों को निजी अस्पतालों के शरण में जाने के लिए मजबूर हो रही है। उक्त मौके पर माहिर कमाल अंसारी, ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के तहसील अध्यक्ष इजहार खान, वसीम अंसारी, इरफान खान सहित आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x