सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवढ़ी गांव में 31अगस्त 2026 (सोमवार) को एक बेहद दर्दनाक हादसा घटनाएं हुई। जिसमें गैस रिसाव) के कारण घर में लगी भीषण आग से दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घर में गैस सिलेंडर रिसाव होने की वजह से अचानक भीषण आग भड़क उठी। जिसके कारण कमरे में फंसे दो बच्चे आग लगने के वक्त दोनों मासूम बच्चे घर के कमरे के अंदर ही मौजूद थे और आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। जिसमें सुंदरम यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव उम्र 14 वर्ष, और विशाल शर्मा पुत्र संजय शर्मा उम्र 14 वर्ष की मौके पर ही सुलझ कर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा सहित क्षेत्रीय लेखपाल के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही। आग की लपटें देखकर आस-पास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने स्तर से आग बुझाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन तब तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद मृत बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। और पूरे देवढ़ी गांव में गहरा शोक पसरा हुआ है। इस बावत तहसीलदार टीम नारायणन वर्मा ने बताया कि दैवी आपदा के तहत पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए 4 लाख 4 लाख की धनराशि दी जाएगी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवड़ी गांव में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। आग दूसरे कमरे में खड़ी बाइक तक पहुंची। जिससे पेट्रोल टंकी में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में पटनी पर चढ़े दो स्कूली छात्रों सुंदरम यादव (12) और विशाल शर्मा (14) की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ,भाजपा नेता अमित सिंह प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह अनुराग पांडे जी सुनील सिंह नीरज खरवार, विनोद सिंह, अशोक सिंह, विकास सिंह, विशाल पंकज सिंह को अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।