कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
बलिया! 24 जनवरी 2026 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने की आश में बलिया सदर मॉडल तहसील पर बैठे रहे गोंड छात्र छात्राएं! ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में अनुसूचित जनजाति हेतु 160 सीटें आरक्षित हैं जिसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है तथा पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति हेतु 647 सीटें आरक्षित हैं जिसकी भी आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है! बलिया सदर तहसील से गोंड अनुसूचित जनजाति का सैकड़ों जाति प्रमाण पत्र जारी हुआ है! उसी तरह और भी आवेदन कर्ता गोंड छात्र नौजवानों का जाति प्रमाण पत्र समय रहते बन जाता तो ये लोग भी लेखपाल भर्ती, पुलिस भर्ती में आवेदन कर पाते! अगले दो दिन छुट्टी ही है!
Post Views: 50