बलिया कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट ! गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ विधान सभा जीपीओ पर आयोजित जनजाति गोंड समुदाय के प्रदर्शन को सफल करने हेतु गांव गांव में बैठक मीटिंग कर 9 अगस्त 2026 को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ चलने हेतु गोंड लोगो को प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है! इसी क्रम में 5 अगस्त 2026 को विकाश खंड हनुमानगंज अंतर्गत ग्राम- पकड़ी में बड़ादेव ठाना स्थल पर जनजाति गोंड समुदाय के छात्र- नौजवानों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक ओमप्रकाश गोंड की अध्यक्षता तथा संजय गोंड के संचालन में की गई! उपस्थित अधिकांश लोगों ने लखनऊ चलने पर अपनी सहमति जताई! आगसा के संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने कहा कि हाईस्कूल से लगायत स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईंटीआई, पॉलीटेक्निक, विधि के छात्रों को छात्रवृत्ति/ फीस प्रतिपूर्ति देने। हर जिले में आदिवासी जनजाति छात्रावास की स्थापना करने, भूमिहीन जनजाति गोंड समुदाय को बसने हेतु आवासीय पट्टा व कृषि हेतु कृषि पट्टा देने। उत्तर प्रदेश में केन्द्र की भांति स्वतंत्र रूप से उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग का गठन करने! गोंड समुदाय का उत्पीड़न करने इन पर हमला करने वालों पर अनु.जाति/ अनु.जनजाति उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने सहित स्वतंत्रता संग्राम देश की आजादी के दौरान शहीद हुए आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के स्मृति में जिला व प्रदेश स्तर पर संग्रहालय/स्मृति भवन का निर्माण कराने। विभिन्न विभागों में खाली पड़े अनुसूचित जनजाति के सीटों पर बैकलाग़ के माध्यम से भर्ती करने की मांग को लेकर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर दारूल सफा लखनऊ जीपीओ स्थित बाबा साहब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा, महात्मा गांधी जी प्रतिमा का माल्यार्पण गोंड समुदाय उ.प्र. के द्वारा किया जायेगा तथा गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु ज्ञापन पत्रक मुख्य मंत्री जी व महामहिम राज्यपाल जी को प्रेषित किया जायेगा। तत्पश्चात सभी गोंड समुदाय के लोग झूलेलाल पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए पहुंचेंगे! बैठक में अरविंद गोंडवाना गोंडवाना के अलावा मनोज शाह, ओमप्रकाश गोंड,संजय गोंड, विक्रम गोंड , आनंद स्वरूप, सूरज गोंड, अरुण गोंड, धर्मेंद्र गोंड, सोनू गोंड, पवन गोंड, जयनाथ गोंड, बैजनाथ गोंड , सुरेंद्र गोंड, कृष्णा गोंड, निशाल गोंड, आकाश गोंड, अवधेश गोंड, बाकेलाल गोंड भी मौजूद रहे और आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों हितों की रक्षा हेतु प्रदेश स्तरीय संगठित संघर्ष छेड़ने पर अपने अपने विचार व्यक्त किए!