रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का खास तोहफा: बनारस सावन महोत्सव मेले में 20% बंपर छूट
पूजा भारद्वाज पूजा भारद्वाजवाराणसी। सावन के पावन महीने में बनारसवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के मनोरंजन के लिए “बनारस सावन महोत्सव मेला” का भव्य आयोजन गौतम गार्डन,सोयेपुर,लालपुर रोड,पाण्डेयपुर,वाराणसी में किया जा रहा है। श्री महाकाल इंटरप्राइजेज की ओर से आयोजित यह मेला 5 अगस्त से प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक दर्शकों के लिए खुला है।रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भाई-बहन के पवित्र प्रेम को समर्पित करते हुए मेला आयोजक शिबू बनारसी ने दर्शकों के लिए 20 प्रतिशत की बंपर छूट का विशेष ऑफर घोषित किया है। यह विशेष ऑफर एक सप्ताह तक दर्शकों को मिलेगा,जिससे रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार और भाई-बहन मेले की खुशियों को और यादगार बना सकेंगे।मेले में मनोरंजन और रोमांच के लिए कई आकर्षक व्यवस्थाएं की गई हैं। नागरा वॉटर फॉल,भूत बंगला,खूबसूरत जल परियों से तीन मिनट की मुलाकात तथा परिवार के साथ आनंद लेने के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक झूले प्रमुख आकर्षण हैं। स्वाद के शौकीनों के लिए मेले में स्वादिष्ट एवं शुद्ध खान-पान के विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं खरीदारी के शौकीनों के लिए यूनिक शॉपिंग स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां विभिन्न प्रकार की खास वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है। युवा वर्ग और परिवारों के लिए मेले में एफिल टॉवर सहित कई आकर्षक सेल्फी प्वॉइंट भी बनाए गए हैं। यहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार तस्वीरें लेकर इस खास शाम को यादगार बना सकते हैं।आयोजक शिबू बनारसी ने लोगों से अपील की कि सावन और रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर परिवार,रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मेले में पहुंचकर 20 प्रतिशत विशेष छूट का लाभ उठाएं और मनोरंजन,रोमांच,स्वाद व खरीदारी से भरपूर शाम का आनंद लें। बनारस सावन महोत्सव मेला—जहां सावन की मस्ती के साथ परिवार की खुशियां भी होंगी दोगुनी।