Follow us on

चेतगंज पुलिस ने छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा वादिनी के पुत्री के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद इम्तियाज निवासी अशफ़ाक नगर कॉलोनी थाना मण्डुवाडीह वाराणसी को गुरूवार को अशफाक नगर कालोनी मण्डुवाडीह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को प्रतिवादी द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी करने के संबंध में तहरीर दिया गया था जिसके आधार पर तत्परता करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को बुधवार को अशफ़ाक नगर कालोनी मण्डुवाडीह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 75(2),74 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अभिषेक राव,का0 रीतिक राज,का0 प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x