Follow us on

चेतगंज पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त महिला को किया सकुशल बरामद,किया परिजनों को सुपुर्द 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार गुमशुदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा लहुराबीर चौराहे पर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला घूमती हुई दिखाई दी। जिनको थाना स्थानीय पर लाकर महिला हेल्प डेस्क में बिठाया गया। जहां मिशन शक्ति प्रभारी द्वारा उक्त महिला की काउंसलिंग कर उनके परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। मोबाइल से संपर्क करने पर पता चला कि उक्त महिला जनपद गाजियाबाद की निवासिनी है। जो 26 जुलाई 2026 को घर से डॉक्टर को दिखाने के लिए निकली थी उसके बाद वापस घर नहीं आई तो परिजनों द्वारा थाना वेब सिटी गाजियाबाद में गुमशुदगी पंजीकृत कराया गया। परिजनों को उक्त महिला के बरामदगी के संबंध में सूचना दी गई। उक्त सूचना पर उक्त महिला के भाई और बहन थाना पर उपस्थित हुए। जिन्हें गुमशुदा महिला को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा महिला को पाकर परिजनो ने चेतगंज पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। महिला की सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला,उ0नि0 राहुल बरनवाल, म0उ0नि0 आदर्शिका,का0 मनीष शर्मा,का0 अलंकार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x