चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट
वाराणसी चौबेपुर थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। थाने से महज 400 मीटर दूरी पर खड़ी एक ट्रक के चारों पहिए चोर खोलकर ले गए। चोरों ने ट्रक को ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। कुछ लोग इस वारदात को लेकर मजाक कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। इतनी नजदीक चोरी होना पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और चोरों की तलाश की जा रही है।
Post Views: 18