Follow us on

जमकर उड़ा गुलाल के साथ होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। नगर कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार और ग्रामीण अंचलों में जमकर उड़ा गुलाल के साथ होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान आते जाते राहगीरों के साथ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास से होली मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्यौहार बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली पर्व पर बच्चों का झुंड डीजे पर खूब नाचे गाए और पिचकारी से एक दूसरे के उपर रंग फेका और रंग गुलाल लगाया। जिसमें दर्जनभर की संख्या ढोल नगाड़ों के साथ में टोली बनाकर रंग खेली गई। होली पर मौज मस्ती के लिए लोगों ने डीजे आदि का प्रबंध किया गया। जहां लोगों ने जमकर गुलाल भी उड़ाया और जी भरकर नाचे भी. सुबह करीब दस बजे से दोपहर दो बजे रंग गुलाल में डूबे रहे। बता दें कि होली के त्यौहार को हमेशा से कस्बा बाजार हो या स्टेशन बाजार इसे शांति पूर्ण माहौल में मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसलिए यहां होली का त्यौहार आपसी भाई चारगी मजबूत बनाने के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन आमजन लोगो के साथ मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल संपन्न हो इसके लिए चेतावनी भी दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि होली पर्व पर छोटी छोटी से झगड़ा के साथ शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसके लिए पुलिस लगातार नगर कस्बा सहित स्टेशन बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करती रही। जिसके चलते होली पर्व उत्साह पूरे जोश के साथ मनाया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x