Follow us on

जमानियां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर सहित 11 उपनिरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ, ईरज राजा ने कानून-व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए जमानियां कोतवाल समेत 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जमानियां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर को हटाकर सैदपुर कोतवाली भेजा गया है। और नई कमान दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को जमानियां कोतवाली की नई कमान सौंपी गई है। अन्य तबादले एंटी करप्शन स्मगलिंग टास्क फोर्स से उपनिरीक्षक दीपक कुमार को दुल्लहपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को मरदह और संतोष राय को दिलदारनगर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया। कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में हीलाहवाली करने वाले जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही से नहीं बचेंगे। इसी उद्देश्य को लेकर एसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x