Follow us on

जिलाधिकारी ने ब्यूटी पार्लर का कार्य करने वाली छ: महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — नमो घाट पर आयोजित तीन दिवसीय सरस मेला एवं उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिवस पर जिला अधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर.से.टी.अहिरौली से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत ब्यूटी पार्लर का कार्य करने वाली 06 महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशंसापत्र पाने वाली महिलाओं में प्रिया मिश्रा, सीमा सोनकर, नेहा मिश्रा, अंजलि पटेल, मीनू पाल व खुशबू देवी आदि का नाम शामिल रहा। जिलाधिकारी द्वारा उनसे प्रशिक्षण एवं रोजगार के बारे में जानकारी ली गई तथा उनके कार्य की सराहना की गयी।यह कदम महिलाओं को अपनी आजीविका को बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी ने इस कार्य के प्रचार प्रसार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगे भी महिलाओं को इस कार्य से जोड़ा जाए। इस कार्यक्रम में भारतीय उद्यमिता संस्थान वाराणसी के सहयोग से महिलाओं को उद्यमी बनने एवं उनके उद्यम के प्रचार प्रसार हेतु पूजा पाल, रेशमा पटेल, पुष्पा देवी, संजू पटेल एवं नीतू पटेल को फ्लेक्सी प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध कराया गया। तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन तक समूह के विभिन्न स्टालों द्वारा 02 लाख से अधिक की बिक्री की गई। मेले में खाद्य पदार्थ, सजावटी सामग्री, साड़ी, दुपट्टा,जूट बैग व मसाले की खूब बिक्री

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x