Follow us on

जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार एवं उद्यान विभाग के अधिकारी (DHO) श्री मेवा राम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने औषधीय गुणों से भरपूर

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

मिर्जापुर जनपद के चुनार क्षेत्र स्थित RUDRA BIOTECH (ग्राम मझवा तराश, पोस्ट अदलपुरा) का जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार एवं उद्यान विभाग के अधिकारी (DHO) श्री मेवा राम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने औषधीय गुणों से भरपू कॉर्डिसेप्स मिलिटैरीस मशरूम के उत्पादन एवं प्रोसेसिंग की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

RUDRA BIOTECH के प्रोपराइटर श्री त्रिपुरारी सिंह पटेल ने अधिकारियों को कॉर्डिसेप्स मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पहले शुद्ध कल्चर तैयार किया जाता है, फिर लिक्विड कल्चर विकसित कर ब्राउन राइस माध्यम पर मशरूम उगाया जाता है और अंत में उच्च गुणवत्ता वाला तैयार उत्पाद प्राप्त किया जाता है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उत्पादन इकाई में चल रही विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया गया। इससे उन्हें न केवल तकनीकी जानकारी मिली, बल्कि इस व्यवसाय की संभावनाओं और रोजगार सृजन के अवसरों की भी समझ विकसित हुई। जिलाधिकारी ने ऐसे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि औषधीय मशरूम उत्पादन किसानों और युवाओं के लिए आय का एक सशक्त विकल्प बन सकता है। उन्होंने उद्यमियों को आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x