Follow us on

जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु किया समीक्षा बैठक

Share this post:

प्रधान संपादक डीडी सिंह

वाराणसी – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज ने 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल‌ आयोजन हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक किया। इस समीक्षा बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, नोडल अधिकारी एवं दीवानी न्यायालय के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत की तैयारी, चिन्हित वाद की जानकारी तथा लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार की समीक्षा की गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, वैवाहिक, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बैंक ऋण वसूली, श्रम, विद्युत, राजस्व, पारिवारिक, चेक बाउंस, प्रीलिटिगेशन, यातायात चालान तथा अन्य सुलह योग्य वादों को अधिक से अधिक चिन्हित कर निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का व्यापक प्रचार प्रसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया तथा पीएलवी के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा दी गयी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x