Follow us on

डीएम, एसपी, एसडीएम पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ मंझरिया गांव पहुंचकर समस्याओं से रूबरू हुए

Share this post:

रिपोर्ट सलीम मंसूरी

जमानियां स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत मंझरिया गांव में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण तटवर्ती इलाके में कटान होने के सूचना पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा, एडीएम जमानियां, सुश्री निधि तथा क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी व राजस्व टीम के साथ पक्का बलुआ घाट पहुंचे। नांव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करने के लिए स्थिति का जायजा लिया। पक्का बलुआ घाट पहुंचे। लेकिन किन्हीं वजह से वाहन के माध्यम से मंझरिया गांव पहुंचकर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या को अधिकारी गणों ने जाना। इस दौरान निरीक्षण और राहत कार्यों का दौरा कर आसपास के विभिन्न गांवों का निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ग्रामीणों से सीधे बात की और उनकी परेशानियां सुनने के बाद कड़े निर्देश दी। जिसके बाद प्रशासन को राहत सामग्री, पीने का पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर पहुंचाने के लिए तत्परता दिखाया। बताया जाता है। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ जाने से मंझरिया गांव के तटवर्ती इलाके कटान होने की सूचना पर डीएम गाजीपुर, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर मय पुलिस बल एवं राजस्व कर्मियों के साथ दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। दौरे की मुख्य बाढ़ प्रभावित मंझरिया गांव के तटवर्ती इलाके के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण जाना। डीएम गाजीपुर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया निर्देश। कि प्रभावित लोगों को समय पर राहत सामग्री, शुद्ध पेयजल, राशन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने कराने के लिए सक्रिय हो जाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने पुलिस बल को सतर्क रहने और आपात स्थिति में तुरंत बचाव कार्य करने को कहा। उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी सुश्री निधि, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा, दीपक मिश्रा, अनूप राय, सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x