जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण के सबलपुर कला गांव में तहसील प्रशासन बाढ़ के खतरे का जायजा लेने तथा राहत कार्य पहुंचाने में व्यस्त रहे। तहसीलदार राम नारायण वर्मा क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सबलपुर कला गांव का दौरा किया। इस दौरान मवेशियों की सुरक्षित बचाने के लिए चार नांव की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही पानी के फैलाव के बीच लगभग कई दर्जन मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि प्रभावित इलाकों में चारा, पानी और अन्य जरूरी प्रबंधों पर लगातार नजर रखी जा रही है। और बाढ़ की स्थिति या राहत सामग्री वितरण व्यवस्था कराए जाने के लिए तहसील प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है। कि जमानिया तहसील के सबलपुर कला गांव में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ और कटान का खतरा पैदा हो गया है। जिससे तहसील प्रशासन द्वारा राहत टीम लगातार सक्रिय हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासनिक निरीक्षण कर स्थिति की गंभीरता को देखते देख रहे है। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सबलपुर कला का दौरा कर तहसीलदार द्वारा स्थिति का जायजा लिया। एवं मवेशियों की सुरक्षित बचाव के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वर्मा ने बताया कि बाढ़ के खतरे के बीच राहत कार्यों के तहत प्रभावित इलाकों से मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चार नाव की व्यवस्था कराई गई है। जमानिया के अंतर्गत आने वाले सबलपुर कला क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्थानीय तहसील प्रशासन लगातार सक्रिय रहा है। इसके बाद तहसीलदार सबलपुर कला के बाद पक्का बलुआ घाट का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के खतरे के बीच कई दर्जन मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।