Follow us on

तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं, मर्यादा फाऊंडेशन ने बांधा समां

Share this post:

वाराणसी विजय कुमार की रिपोर्टमर्यादा फाउंडेशन द्वारा शनिवार को मधुवन पैलेस होटल में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक सहभागिता कीमुख्य अतिथि श्रीमती मीना चौबे ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की असीम क्षमता है और वे अपने साहससंकल्प से नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कथक नृत्यांगना शिवानी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। 

मर्यादा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती अंशु अपराजिता ने “स्त्री : एक इंद्रधनुष” विषय पर स्वरचित कविता प्रस्तुत कर नारी शक्ति के विविध आयामों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती पुष्पकला झा एवं अनुराधा यादव ने किया।

इसके बाद डॉ. अंशु सिंह, इशिता, सीमा सिंह, खुशबू, अंजू सिंह, संजू वर्मा, संगीता तथा अनुराधा यादव ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत कजरी गीतों ने भी समां बांध दिया।

आयोजन की संयोजिका श्रीमती वर्षा द्विवेदी एवं भावना मिश्रा रहीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में अनुपमा श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, वंदना शर्मा एवं नैना उपाध्याय का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्रीमती आरती टंडन, श्रीमती संतोष पांडे सहित लगभग 60 महिलाओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x