Follow us on

*तेज रफ्तार आर्टिका गाड़ी ने शिव मंदिर में मारी जोरदार टक्कर, मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त*

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित शिव मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे एक तेज रफ्तार आर्टिका गाड़ी अनियंत्रित होकर मंदिर में घुस गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। तेज गति के कारण वाहन चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और चार पहिया गाड़ी सीधे मंदिर से जा टकराई, जिससे शिव मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x