तेज रफ्तार ने ऊजारा मांग का सिंदूर घर में छाया मातम

वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट वाराणसी  

वाराणसी चोलापुर/चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदा चौकी अंतर्गत रात लगभग 9:30बजे चमरहा बाजार हनुमानगंज में आजमगढ़ रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार होंडा शाइन मोटरसाइकिल ने प्रदीप गुप्ता पुत्र नंदलाल गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया वाहन के जोरदार टक्कर से फल का ठेला लगाने वाला प्रदीप लहुलोहान हो गया परिजन नजदीकी शिवम हॉस्पिटल लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर एस के सिंह ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया रास्ते में बेलवा बाबा पहुंचते पहुंचते प्रदीप ने दम तोड़ दिया प्रदीप अपने पिता के चार पुत्रों में तीसरे नंबर का पुत्र था जिसकी लगभग 10 वर्ष पहले शादी हुई थी एक 7 साल का लड़का और एक 5 साल का लड़का है वह प्रतिदिन चमरहाॅ बाजार में दुर्गा माता मंदिर के पास फल का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था 14 जनवरी को फल ठेला लेकर अपने घर जा रहा था तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल ने तेज रफ्तार से पीछे से धक्का मार दी और मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए प्रदीप की हालत गंभीर हो गई जानकारी से पता चला की मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल है दोनों का शुभम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जिसमें एक की हालत बहुत ही गंभीर है दूसरे को भी गंभीर चोटे आई है पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना के करण के जांच में लग गई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x