Follow us on

त्रिशूली में मचा जल-प्रलय, ‘मेरे 9 साथी मलबे में दब गए… जिसे जहां रास्ता मिला उधर भागा’ – बस्ती के रोशन ने सुनाई नेपाल त्रासदी की आंखोंदेखी

Share this post:

रिपोर्ट:-कुलदीप बरनवाल 

नेपाल के त्रिशूली में बुधवार को पहाड़ से अचानक सैलाब आया, दो तरफ से घुसे पानी ने कस्बे को श्मशान में बदल दिया। यूपी के बस्ती जिले के बनकटी निवासी सहायक प्रबंधक कुलदीप उर्फ रोशन सिंह ने 9 साथियों को खोया, कई मजदूर अब भी लापता

बस्ती/बनकटीनेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और जल प्रलय की दर्दनाक दास्तां उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले तक पहुंची है। बनकटी नगर पंचायत के मथौली गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ रोशन सिंह ने नेपाल के त्रिशूली में आई आपदा की आंखोंदेखी सुनाई हैइस हादसे में उनके 9 साथियों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

रोशन टुंडी ग्रुप कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर हैं और नेपाल में विद्युत प्रसारण, हाइड्रो पावर और सड़क निर्माण के कार्यों की देखरेख करते हैं।

बुधवार को अचानक आया सैलाब

रोशन ने बताया कि बुधवार को त्रिशूली में काम शुरू ही होने वाला था, तभी पहाड़ से पानी का तेज सैलाब आ गया। इससे कुछ देर पहले प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद कई लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए थे। लेकिन पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई लोग संभल नहीं पाए।त्रिशूली नदी से घिरे कस्बे में दोनों तरफ से पानी घुसा। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र श्मशान जैसा लगने लगा। जिसे जहां रास्ता मिला, उधर भागा। मजदूर जान बचाने के लिए पहाड़ों पर चढ़ गए,” रोशन ने बताया

लहरों में समा गए साथी, पुल पर वीडियो बना रहे युवक भी बहे

रोशन के मुताबिक, ऊंची लहरों ने कई लोगों को अपने साथ बहा लिया। कई साथी मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि जब सैलाब आया तो कुछ युवा पुल पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, तेज बहाव में वो भी बह गए।

अब भी कई मजदूर लापता, टनल-जंगलों में फंसे लोग

रोशन ने बताया कि त्रिशूली में काम करने वाले बहुत से मजदूरों का अब तक पता नहीं चल पाया हैकई लापता हैं। अब भी मलबे में लोग दबे होने की आशंका है, तो कई टनल और जंगलों में मदद का इंतजार कर रहे हैं।

रक्षाबंधन पर घर आने का था प्लान

इस हादसे ने रोशन को भीतर तक तोड़ दिया है। उन्होंने रक्षाबंधन पर घर आकर बहनों से राखी बंधवाने की तैयारी की थी, लेकिन इस त्रासदी ने सब कुछ बदल दिया। 9 साथियों को खोने के गम में रोशन घर नहीं लौट पाए।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x