Follow us on

थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत महिला के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट.                       वाराणसी दिनांक 27.08.2026 थाना कैण्ट अंतर्गत नदेसर स्थित एक रेस्टोरेंट के ऊपर निवास करने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ शुभम नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुईसूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कैण्ट पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गयाइसी क्रम में आज दिनांक 28.08.2026 को पुलिस टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त शुभम वरुणा पुल के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गईपुलिस को अपनी ओर आता देख अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया तथा पुलिस टीम पर फायरिंग की गईपुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया

 

घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद 315 बोर तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस एवं 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x