Follow us on

चेतगंज पुलिस ने स्वयं की आत्महत्या करने की पोस्ट करने वाले व्यक्ति को किया सकुशल बरामद 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट.              वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार मीडिया सेल द्वारा पुलिस मुख्यालय से नेटा अलर्ट के माध्यम से प्राप्त इंस्टाग्राम के संचालक हर्ष वर्मा द्वारा इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो जाने के कारण जान देने की बात की स्टोरी पोस्ट की की गई थी। किहर्ष वर्मा आपका भाई आत्महत्या करने जा रहा हैउक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला को दी गई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक चेतगंज द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस शाखा की मदद से आईडी संचालक का मोबाइल नंबरलोकेशन को ट्रेस किया गया तथा उक्त हर्ष वर्मा को बरामद कर लिया गया। काउंसलिंग कर उसके पारिवारीजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिवारीजन हर्ष को सकुशल पाकर अत्यंत प्रसन्न होते हुए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। यह सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सन्दीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली, उ0नि0 भरत पाण्डेय, हे0का0 गोपाल सिंह,का0 पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x