Follow us on

दिन दहाड़े नदेसर कैण्ट स्थित होटल वेस्ट इन में महिला पर गोली चलाने वाला अभियुक्त अवैध पिस्टल व जिंदा कारतुस 32 बोर के साथ कैण्ट पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                         वाराणसी पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नेरट वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय , श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने तथा अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम द्वारा दिन दहाड़े नदेसर कैण्ट स्थित होटल वेस्ट इन में महिला पर गोली चलाने वाला अभियुक्त अवैध पिस्टल व जिंदा कारतुस .32 बोर के साथ गिरफ्तार किया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

शुभम राय पुत्र मनबोध सिंह निवासी चकलोला थाना कपसेठी जिला वाराणसी उम्र 34 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग/ आपराधिक इतिहास का विवरण-*

1 मु0अ0सं0-176/2026 धारा–109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैंट कमि0 वाराणसी

*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान*

दिनांक 13.04.26 समय 01.30 बजे व स्थान सैनिक अस्पताल के पास थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 12.04.26 को थाना स्थानीय पर वादिनी मुकदमा द्वारा बाबत वादिनी की पुत्री को गोली लग जाने के संबंध में विरुद्ध शुभम पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात अंतर्गत धारा 109 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । मामले की जांच की गयी तो पाया गया कि दिनांक 11.04.2026 को एक लड़का लड़की जो नदेसर स्थित वेस्टइन होटल में ठहरे हुए थे करीब 02 बजे गले में तौलिया लपेट कर यह कहते हुए बाहर निकल गए कि चोट लगी है , जिसके पश्चात थाना सिगरा पर सिंह हॉस्पिटल सिगरा से दिनांक 11.04.26 को एक लड़की को गोली लगने के सम्बन्ध में एक मेमों प्राप्त हुआ जिसमें पता मडुवाडीह का था , जांच में सामने आया कि अभियुक्त शुभम राय द्वारा मजरूबा को होटल वेस्ट इन नदेसर के कमर सं0 307 में आपसी विवाद में गोली मारी गयी । मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शुभम राय पुत्र मनबोध सिंह निवासी चकलोला थाना कपसेठी जिला वाराणसी उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल व जिंदा कारतुस .32 बोर बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*बरामदगी का विवरण*

1 एक अदद पिस्टल अवैध,

2 एक अदद जिंदा कारतुस .32 बोर

3 एक अदद खोखा .32 बोर

4 1060/- रुपये नगद

5 एक अदद एण्ड्रायड मोबाइल

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*

1 शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी ,

2 उ0नि0 सत्यम कुमार चौरसिया,

3 उ0नि0 सुमित पाण्डेय चौकी प्रभारी नदेसर,

4 हे0का0 शनि विश्वर्मा,

5 का0 दुर्गेश कुमार

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x