चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट
राजातालाब (वाराणसी), राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार गांव से दो दिन पहले लापता हुई महिला सोमवार सुबह अचानक घर लौट आई। महिला के घर पहुंचते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल हो गया।
जानकारी के अनुसार कचनार गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह की पत्नी संपूर्णा देवी (52) शनिवार शाम घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद राजातालाब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
दो दिन बाद सोमवार सुबह संपूर्णा देवी किसी तरह पैदल अपने घर पहुंच गईं। पत्नी के सकुशल लौटने पर परिवार ने राहत की सांस ली। फिलहाल महिला को डॉक्टरों की निगरानी में चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है।
Post Views: 12