दो दिवसीय मण्डलीय शाकभाजी प्रदर्शनी का हुआ समापन 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — जिला उद्यान विभाग कचहरी मे आयोजित दो‌ दिवसीय मंडलीय शाकभाजी प्रदर्शनी का रविवार को समापन किया गया। जिसमें नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल द्वारा प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरान्त एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत कृषक संगोष्ठी का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक मिशन (राज्य सेक्टर) योजना के चयनित 24 लाभार्थी कृषकों को निशुल्क खीरा एवं करेला शाकभाजी का बीज वितरित किया गया तथा मंडल आयुक्त द्वारा समापन समारोह में कुल 14 वर्गों में चल बैजन्ती शील्ड विजेताओं को वितरित किया गया। शाकभाजी वर्ग में वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार, फल वर्ग में हिंदू विश्वविद्यालय को शाकभाजी एवं फल वर्ग में संरक्षित पदार्थ में, आलोक जी गुलाब के कटे फूल में, कृपा रोज नर्सरी सर्वोत्तम गुलाब,किंग आफ द शो महासंसार नर्सरी को, क्वीन आफ द शो एवं डहेलिया के कटे फुल वर्ग में न्यू ग्लोबल नर्सरी से प्रीति पटेल को दिया गया। कटे मौसमी फूल प्रभारी सर्किट हाउस वाराणसी को, कमल में मौसमी फूलों के पौधे मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी को, कलात्मक ढंग से मौसमी फूलों के गमले का समूह कुल सचिव बीएचयू वाराणसी को, गमले में लगी डहेलिया मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद को, सदाबहार पत्ती वाले फूल वाले गमले के पौधे मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी को, शादी मंडप में दिनेश कुमार मौर्य को पुरस्कृत किया गया। उपनिदेशक उद्यान दिग्विजय भार्गव द्वारा गोष्ठी में आए हुए किसानों को एवं प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले किसानों व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा विभाग द्वारा संचालित लाभार्थी परक योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। उद्यान निरीक्षक सुधांशु सिंह द्वारा मंच का संचालन किया गया।साथ ही पत्रकार बंधु एवं सोशल मीडिया को प्रचार प्रसार हेतु आभार प्रकट किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x